WPL Final LIVE: दिल्ली ने ठोके 203 रन, 204 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना–जॉर्जिया वोल पर टिकी RCB की उम्मीदें

WPL Final LIVE: दिल्ली ने ठोके 203 रन, 204 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना–जॉर्जिया वोल पर टिकी RCB की उम्मीदें

RCB-W vs DC-W Final LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 204 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि चिनेल हेनरी ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 35 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

नई दिल्ली।
2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में आमने-सामने हैं। आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं। दिल्ली की टीम अपना चौथा WPL फाइनल खेल रही है। अगर डीसी यह मुकाबला जीतती है तो यह उसका पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब और पहला फ्रेंचाइजी टाइटल होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन:
लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

ग्रेस हैरिस आउट, आरसीबी को पहला झटका – स्कोर 43/1
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को शुरुआती झटका लगा। ओपनर ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गईं। चिनेल हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने पारी को संभाला। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट पर 43 रन था।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 4 विकेट पर 203 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर नाबाद 57 रन की अहम पारी खेली। चिनेल हेनरी ने अंत में आकर 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन ठोके। लिजेल ली ने 37 रन बनाए, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स का 32 गेंदों में अर्धशतक, दिल्ली 140/2
दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने सात चौके जड़े। दूसरे छोर पर लौरा वोल्वार्ड्ट उनका अच्छा साथ निभा रही थीं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 140 रन था।

दिल्ली को दो बड़े झटके, शेफाली और लिजेल ली आउट
दिल्ली कैपिटल्स को लगातार झटके लगे। 9 ओवर में 83 रन के स्कोर पर टीम ने अपने दोनों ओपनर्स गंवा दिए। शैफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिजेल ली को डी क्लार्क ने 37 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

शेफाली–लिजेल की मजबूत शुरुआत, 5 ओवर में 36 रन
दिल्ली ने पारी की अच्छी शुरुआत की। पहले 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाए। उस वक्त क्रीज पर लिजेल ली 22 और शैफाली वर्मा 8 रन बनाकर मौजूद थीं। आरसीबी को पहले विकेट की तलाश थी।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दोनों टीमें लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, ऐसे में फाइनल को लेकर रोमांच चरम पर है।

दोनों टीमों के लिए फाइनल का मतलब

आरसीबी के लिए जीत का मतलब होगा एक ही सीजन में आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग—दोनों खिताब अपने नाम करना। यह उनका तीसरा फ्रेंचाइजी टाइटल भी होगा। लीग चरण में आरसीबी ने 8 में से 6 मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई थी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस जैसे खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह टीम लगातार चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब जीतने से चूकती रही है। जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में लिजेल ली, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा और चिनेल हेनरी जैसी खिलाड़ी टीम की बड़ी ताकत हैं।

टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, श्रेयंका पाटिल, कुमार प्रथ्योषा (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।

दिल्ली कैपिटल्स:
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लिजेल ली, नंदनी शर्मा, मारिज़ैन कप्प, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, लौरा वोल्वार्ड्ट, अलाना किंग, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, प्रगति सिंह, नल्लापुरेड्डी श्री चरणी, निकी प्रसाद, लुसी हैमिल्टन, श्रुजाना।