महिला प्रीमियर लीग (WPL) अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और इसी कड़ी में Gujarat Giants (GG) और Delhi Capitals कैपिटल्स (DC) के बीच वडोदरा में एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस अब और भी रोमांचक हो गई है, जहां दोनों टीमों के लिए इस मैच का महत्व अलग-अलग लेकिन बेहद बड़ा है।
Delhi Capitals इस मुकाबले में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। अपने पिछले तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज कर DC ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस दौरान उनका सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत रहा, जिसने टीम की ताकत और संतुलन को साफ तौर पर दिखा दिया। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स इस सीजन में नेतृत्व की भूमिका में धीरे-धीरे परिपक्व होती नजर आ रही हैं। उनकी रणनीतिक समझ और बल्लेबाजी में निरंतरता ने टीम को अहम मोड़ पर मजबूती दी है।
अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद Delhi Capitals अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थिति में है। बचे हुए दोनों मैच जीतने पर DC का टॉप-2 में स्थान पक्का हो जाएगा, जिससे उन्हें प्लेऑफ में बड़ा फायदा मिलेगा। यहां तक कि एक जीत भी नेट रन रेट और अन्य नतीजों के आधार पर काफी हो सकती है। अगर DC Gujarat Giants को हराने में सफल रहती है तो यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मुकाबला उनके लिए कहीं अधिक आसान हो जाएगा। लेकिन हार की स्थिति में टीम नेट रन रेट के जाल में फंस सकती है और प्लेऑफ की तस्वीर जटिल हो सकती है।
दूसरी ओर, Gujarat Giants के लिए यह मुकाबला लगभग करो या मरो जैसा है। चौथे स्थान पर काबिज GG ने हाल ही में तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर आत्मविश्वास जरूर हासिल किया है। यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उनका पिछला मुकाबला यादगार रहा, जहां टीम ने सीजन का सबसे कम स्कोर डिफेंड करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उस मैच में राजेश्वरी गायकवाड़ की घातक स्पिन और सोफी डिवाइन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को नई ऊर्जा दी।
Read More : Top 10 Best Camera Phone 2025–26: सबसे बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन
हालांकि, Gujarat Giants की सबसे बड़ी चिंता उनका कमजोर नेट रन रेट है। सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करना भी उनके लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में Delhi Capitals के खिलाफ यह मैच उनके प्लेऑफ सपनों को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम बन जाता है।
टीम संयोजन की बात करें तो Delhi Capitals अपनी जीत की लय को देखते हुए बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं दिखती। चिनेल हेनरी ने पिछले मैच में गेंदबाजी से प्रभावित किया था और उनका प्लेइंग इलेवन में बने रहना तय माना जा रहा है। वहीं, मिन्नू मणि की वापसी से टीम की गेंदबाजी और संतुलित हो गई है। मजबूत ओपनिंग जोड़ी, भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर और शानदार डेथ ओवर गेंदबाजी DC की सबसे बड़ी ताकत रही है।
Guajarat Giants ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए डैनी वायट-हॉज को टीम में शामिल किया है। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पर टॉप ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि कप्तान एश्ले गार्डनर का ऑलराउंड योगदान टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। हालांकि, इस सीजन में गेंदबाजी के दौरान उनका महंगा साबित होना GG के लिए चिंता का विषय रहा है। अगर गार्डनर अपनी गेंदबाजी में लय हासिल करती हैं, तो Gujarat की चुनौती कहीं ज्यादा मजबूत हो सकती है।
इस मुकाबले में कुछ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी मैच का रुख तय कर सकते हैं। Delhi Capitals की नंदिनी शर्मा डेथ ओवरों में सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक बनकर उभरी हैं। अंतिम ओवरों में उनकी कसी हुई गेंदबाजी और स्लोअर गेंदें विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो रही हैं। वहीं, Gujarat Giants को एश्ले गार्डनर से गेंद और बल्ले दोनों से बड़ी भूमिका की उम्मीद होगी।
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। काली मिट्टी की इस पिच पर उछाल कम और गति धीमी रहती है, जिसके चलते हाल के मैचों में कम स्कोर देखने को मिले हैं। शाम के समय ओस गिरने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है, लेकिन गेंदबाजों की परीक्षा जरूर होगी।
जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, यह मुकाबला रोमांच और दबाव से भरपूर होने वाला है। Delhi Capitlas जहां प्लेऑफ की राह लगभग पक्की करना चाहेगी, वहीं Gujarat Giants के लिए यह मैच सीजन को जिंदा रखने की आखिरी उम्मीद साबित हो सकता है।