Alert: मूली खाने के बाद गलती से भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत को होगा भारी नुकसान!

Health tips in Hindi.

सर्दियों में मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना पड़ जाएंगे बीमार

Foods to avoid with radish: सर्दियों की गुनगुनी धूप और थाली में मूली के पराठे या सलाद… नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, है न? सर्दियों में सब्जी मंडी ताजी मूली से पट जाती है. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत का खजाना भी है. मूली आपके डाइजेशन को फिट रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं की छुट्टी कर देती है.

विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर मूली आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमृत समान दिखने वाली मूली कुछ चीजों के साथ मिलकर ‘जहर’ का काम कर सकती है? जी हां, गलत फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत की बैंड बजा सकता है.

अगर आप भी मूली के साथ कुछ भी खा लेते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. जानिए किन चीजों के साथ मूली खाना पड़ सकता है महंगा.

मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें

1. करेले और मूली की ‘दुश्मनी’ अक्सर हम लंच में दाल-चावल के साथ करेले की सब्जी और सलाद में मूली साथ में ले लेते हैं. यह गलती बिल्कुल न करें. करेले और मूली का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इन दोनों के प्राकृतिक तत्व पेट में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ रिएक्शन करते हैं. इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है या अचानक एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है.

2. दूध के साथ 36 का आंकड़ा कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाने के तुरंत बाद दूध पी लेते हैं. अगर आपने खाने में मूली खाई है, तो दूध के गिलास से दूर ही रहें. मूली और दूध, दोनों की प्रकृति (Nature) एक-दूसरे के विपरीत होती है. मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पेट में रिएक्शन हो सकता है, जिससे भयंकर गैस, जलन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. अगर दूध पीना ही है, तो कम से कम एक घंटे का गैप रखें.

3. संतरा खाने की गलती न करें सलाद को कलरफुल बनाने के लिए हम उसमें कई तरह की चीजें डाल देते हैं. मूली के साथ खीरा, टमाटर और प्याज तो ठीक है, लेकिन इसमें ‘संतरा’ (Orange) मिक्स करने की गलती न करें. मूली और संतरे का मेल पेट के लिए टॉक्सिक (जहरीला) साबित हो सकता है. इससे आपको पेट में मरोड़ और दर्द की शिकायत हो सकती है.

4. चाय की चुस्की पड़ेगी भारी हम भारतीयों को खाने के बाद चाय की तलब लगती ही है. लेकिन अगर आपकी प्लेट में मूली थी, तो चाय को थोड़ी देर के लिए ‘ना’ कह दें. मूली तासीर में ठंडी होती है और चाय गर्म. ये बेमेल जोड़ी पेट में जाकर एसिडिटी का तूफ़ान खड़ा कर सकती है. इससे आपको जलन और गैस की समस्या झेलनी पड़ सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या डॉक्टर से संपर्क करें.)