यूपी होमगार्ड भर्ती 2025: 45,000 पदों पर आएगी बहाली, 10वीं पास को मिलेगा सुनहरा मौका, भर्ती प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव!
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP Home Guard Recruitment 2025 को लेकर सरकार ने शासनादेश और नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इस बार 45,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी, लेकिन सबसे खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं।
पहला बड़ा बदलाव — अब भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को सौंपी गई है।
दूसरा बड़ा बदलाव — 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी अब आवेदन का मौका मिलेगा।
नई गाइडलाइन जारी
उत्तर प्रदेश राज्य होमगार्ड एनरोलमेंट मार्गदर्शिका” को मंजूरी दे दी गई है। इसके अनुसार 1 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती उम्मीदवारों के निवास जनपद के अनुसार की जाएगी। यानी, आप केवल उसी जिले में आवेदन कर पाएंगे जहाँ की आप मूल निवासी हैं।
जिला कमाण्डेंट 1 जुलाई को उपलब्ध रिक्तियों की गणना करेंगे और पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
या फिर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
आवेदन के समय 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
जो उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी, अर्ध-सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत हैं, वे आवेदन नहीं कर पाएंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।
OBC, SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी, लेकिन यह केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों पर लागू होगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया को अब पूरी तरह लिखित परीक्षा आधारित बना दिया गया है।
परीक्षा होगी 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
समयावधि: 2 घंटे
प्रश्न पत्र और सिलेबस UPPRPB द्वारा जारी किया जाएगा।
लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को
👉 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
👉 शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
के लिए बुलाया जाएगा।
शारीरिक मानक (Physical Standards)
पुरुष अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी): न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी
महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी
महिलाओं का न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
आवेदन कहां करें?
सभी आवेदन UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें।