Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की बिल्कुल नई सीरीज़ है, जिसे पहले कभी पेश नहीं किया गया था। यह सीरीज़ खास तौर पर मिड और बजट सेगमेंट के खरीदारों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है।
Galaxy F70 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च होगा और इसकी कीमत ₹15,000 से कम रखी जाएगी। यानी यह सीधे बजट सेगमेंट के यूज़र्स को टारगेट करेगा।
Samsung ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “Samsung की तकनीकी ताकत और इनोवेशन पर आधारित Galaxy F70 सीरीज़ में कैमरा को स्मार्टफोन अनुभव का केंद्र बनाया गया है।” कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ में दमदार हार्डवेयर और AI पावर्ड फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो यूज़र्स को अलग पहचान देगा।
Galaxy F70 सीरीज़ को ₹30,000 से कम के मिड और अफोर्डेबल सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है। सीरीज़ का पहला फोन 10–15 हजार रुपये के सेगमेंट में फरवरी में लॉन्च होगा। कंपनी के मुताबिक, यह Galaxy F सीरीज़ के पोर्टफोलियो में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। इसका आधिकारिक खुलासा 2 फरवरी को किया जाएगा।
इसी बीच कंपनी ने Galaxy A07 5G के भारत लॉन्च की भी घोषणा की है। यह फोन 29 जनवरी को अनाउंस किया गया और फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। डिवाइस दो कलर ऑप्शन — Light Violet और Green — में आएगा। फिलीपींस में यह फोन Black और Light Violet शेड्स में लॉन्च हुआ था। वहां इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए Php 8,290 (लगभग ₹12,950) और 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए Php 9,990 (लगभग ₹15,600) से शुरू होती है।
Read More : Top 10 Best Camera Phone 2025–26: सबसे बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन की लिस्ट
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy A07 5G में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले है, जिसमें Infinity-U नॉच, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और HD+ रेजोल्यूशन मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। साथ ही माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4) शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) दिया गया है।