UP में डबल मर्डर से सनसनी: भाभी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, बहन को भी नहीं बख्शा; फिर खुद ही पहुंच गया थाना!

Fatehpur

Fatehpur : उत्तर प्रदेश के Fatehpur जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। यहाँ एक युवक ने ‘खूनी खेल’ खेलते हुए पहले अपनी भाभी के कथित प्रेमी की हत्या की और फिर घर जाकर अपनी भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, खून के प्यासे भाई ने अपनी सगी बहन पर भी जानलेवा हमला किया। दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद चलकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

दो कत्ल और एक पर जानलेवा हमला

यह सनसनीखेज मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव का है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई इस वारदात से पूरा इलाका थर्रा उठा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले गांव के बाहर अपनी भाभी के प्रेमी का गला रेतकर उसे खत्म किया। इसके बाद वह गुस्से में आगबबूला होकर सीधे घर पहुंचा और अपनी भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब उसकी सगी बहन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

मौके पर मची चीख-पुकार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां का मंजर डरावना था। गांव के बाहर 27 वर्षीय फैजान का शव पड़ा था। घर के अंदर भाभी जिकरा परवीन (22) और बहन मन्नू (21) खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जिकरा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मन्नू की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया है।

जब कातिल खुद पहुंचा पुलिस चौकी

Fatehpur के पुलिस अधीक्षक (SP) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी युवक, जिसकी पहचान दिलदार कुरैशी के रूप में हुई है, खुद हसवा पुलिस चौकी पहुंचा। उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने फैजान, अपनी भाभी और अपनी बहन पर हमला किया है। उसकी बातें सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

क्यों किया यह खौफनाक कांड?

पूछताछ में दिलदार ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि फैजान और उसकी भाभी जिकरा परवीन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे गुस्सा इस बात का था कि उसकी अपनी बहन मन्नू भी इस रिश्ते का साथ दे रही थी। इसी ‘धोखे’ का बदला लेने के लिए उसने तीनों को खत्म करने की प्लानिंग की और इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।