CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, लेकिन फॉर्म भरने में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. हर साल हजारों फॉर्म सिर्फ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जाते हैं. जानिए NTA ने क्या चेतावनी दी है.
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा CUET UG 2026 का बिगुल बज चुका है. 3 जनवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जैसे ही पोर्टल खुला, छात्रों में फॉर्म भरने की होड़ मच गई. लेकिन रुकिए! यह जल्दबाजी आपके लिए मुसीबत बन सकती है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि इस बार नियम काफी सख्त हैं. परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी और आप अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं. पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि 10 से 15% आवेदन सिर्फ इसलिए अटक जाते हैं या रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि उनमें कोई न कोई गलती होती है. इस बार आधार कार्ड और डिजिलॉकर से वेरिफिकेशन जरूरी है, इसलिए ‘चलता है’ वाला एटीट्यूड भारी पड़ सकता है.
अगर आप अपना साल बर्बाद नहीं करना चाहते, तो 30 जनवरी 2026 (फॉर्म भरने की आखिरी तारीख) से पहले इन 5 बड़ी गलतियों को समझ लें और इनसे बचें.
सावधान! फॉर्म भरते समय इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
अगर आप सीयूईटी का फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई चेकलिस्ट जरूर देख लें:
1. सेल्फी या स्टाइलिश फोटो से बचें
अक्सर छात्र जल्दबाजी में सेल्फी या पुरानी फोटो अपलोड कर देते हैं. NTA इसे तुरंत रिजेक्ट कर सकता है.
नियम: आपकी फोटो बिल्कुल लेटेस्ट होनी चाहिए. इसमें आपका 80% चेहरा (बिना मास्क के) साफ दिखना चाहिए.
बैकग्राउंड: फोटो का बैकग्राउंड सफेद (White) ही होना चाहिए.
साइज: फोटो 10kb से 200kb और सिग्नेचर 4kb से 30kb के बीच (JPG/JPEG फॉर्मेट) होना चाहिए. चश्मा पहनकर फोटो न खिंचवाएं.
2. पुराने सर्टिफिकेट का इस्तेमाल न करें
यह गलती सबसे ज्यादा OBC-NCL और EWS कैटेगरी के छात्र करते हैं.
नियम: आपका जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate) आमतौर पर 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए.
फॉर्मेट: ध्यान रखें, सर्टिफिकेट ‘सेंट्रल लिस्ट’ (Central Format) का होना चाहिए, स्टेट फॉर्मेट वाला नहीं. अगर सर्टिफिकेट पुराना है, तो उसे तुरंत रिन्यू करवा लें.
3. आधार और 10वीं की मार्कशीट में मिसमैच
फॉर्म में आपका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो आपकी 10वीं की मार्कशीट में है.
चेतावनी: अगर आपके आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में डिटेल्स अलग-अलग हैं, तो वेरिफिकेशन फेल हो जाएगा. फॉर्म भरने से पहले अपना आधार अपडेट करा लें.
4. सब्जेक्ट चुनने में गड़बड़ी (Subject Mapping)
सीयूईटी में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन विषयों के चुनाव को लेकर होता है.
नियम: ज्यादातर छात्र वो विषय चुन लेते हैं जो उन्हें यूनिवर्सिटी में पढ़ने हैं, जबकि नियम यह है कि आपको परीक्षा उन विषयों में देनी चाहिए जो आपने 12वीं कक्षा में पढ़े हैं.
नुकसान: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जैसे संस्थान केवल 12वीं में पढ़े गए विषयों के स्कोर को ही मानते हैं. गलत विषय चुनने पर आप काउंसलिंग रेस से बाहर हो सकते हैं.
5. फीस पेमेंट और कन्फर्मेशन पेज
कई बार छात्र सोचते हैं कि फॉर्म भर गया, लेकिन फीस पेमेंट अटक जाता है.
टिप: जब तक ‘Confirmation Page’ जेनरेट न हो जाए, आपका आवेदन अधूरा है. फीस भरने के बाद (डेडलाइन 31 जनवरी) इस पेज को डाउनलोड करके सुरक्षित जरूर रख लें.
NTA की छात्रों को सलाह: ये 'Do's and Don'ts' याद रखें
NTA ने छात्रों की सुविधा के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी दिए हैं:
ऑफिशियल बुलेटिन पढ़ें: फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट (https://cuet.nta.nic.in/) पर मौजूद इनफॉर्मेशन बुलेटिन पूरा पढ़ें.
अपना ही नंबर दें: फॉर्म में अपना पर्सनल मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही डालें, ताकि सारे अपडेट आपको मिल सकें.
सेंटर का चुनाव: हाइब्रिड मोड के हिसाब से परीक्षा केंद्र सावधानी से चुनें.
एक ही फॉर्म भरें: एक से ज्यादा आवेदन करने पर सभी फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे.
लास्ट डेट का इंतजार न करें: 30 जनवरी का इंतजार न करें, आखिरी दिनों में सर्वर डाउन हो सकता है.
CUET UG 2026
CUET Registration 2026
NTA CUET Notification
CUET Form Rejection Reasons
CUET UG Mistakes to Avoid
CUET 2026 Last Date
India Education News
CUET UG Correction Window