बिलासपुर ट्रेन हादसा 2025: गेवरारोड स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल

पलभर में तबाही!” — बिलासपुर के पास पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: गेवरारोड स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पास रविवार देर शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। गेवरारोड स्टेशन के पास कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की पुष्टि बिलासपुर कलेक्टर ने की है। रेलवे अधिकारी और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है। गैस कटर की मदद से डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब रायगढ़ से बिलासपुर आ रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने लालखदान के पास खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए

सबसे ज्यादा नुकसान महिला आरक्षित बोगी को हुआ है। कई यात्रियों को सीढ़ी लगाकर और गैस कटर से दरवाजे काटकर निकाला गया।

Bilaspur

ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान

टक्कर के बाद ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। तकनीकी टीमें मरम्मत और ट्रैक क्लियरेंस में जुटी हुई हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू कर दी है।

रेस्क्यू और राहत कार्य जारी

रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस हादसे के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग बाधित हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया है।

मुआवजे की घोषणा

रेल प्रशासन ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है —

  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख

  • गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख

  • सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा —

“बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। मैंने कलेक्टर से जानकारी ली है और हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। घायलों के इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा मदद जारी है और हम संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।”

रेलवे ने यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि वे स्थिति की जानकारी ले सकें।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है, और रेलवे की जांच टीम हादसे के सटीक कारणों की पड़ताल कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, सिग्नलिंग फॉल्ट या मानवीय त्रुटि इस दुर्घटना का कारण हो सकता है।

हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर सिग्नल फेलियर या मानवीय चूक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की जा सकती है।