गलत तरीके से नहाना पड़ सकता है भारी! जानें एक्सपर्ट्स की राय।
बहुत तेज गर्म पानी से न नहाएं। इससे स्किन ड्राई होती है। हमेशा गुनगुने पानी (Lukewarm Water) का ही इस्तेमाल करें।
सर्दियों में 5 से 10 मिनट से ज्यादा न नहाएं। ज्यादा देर पानी में रहने से शरीर की नेचुरल नमी (Natural Oils) खत्म हो जाती है।
नहाने की शुरुआत हमेशा पैरों से करें। फिर धीरे-धीरे ऊपर आएं। सीधे सिर पर ठंडा या गर्म पानी डालने से ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है।
एंटी-बैक्टीरियल या हार्ड साबुन की जगह ग्लिसरीन युक्त या माइल्ड मॉइस्चराइजिंग साबुन (Moisturizing Soap) का प्रयोग करें।
नहाने से 10 मिनट पहले सरसों, बादाम या नारियल तेल से मालिश करें। यह शरीर को गर्म रखता है और स्किन ड्राई नहीं होती।
नहाने के तुरंत बाद, जब शरीर हल्का गीला हो, तभी मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं। इससे नमी लॉक हो जाती है।
इन टिप्स को अपनाएं और सर्दियों में बीमार पड़ने से बचें।