गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुए पप्पू यादव; राहुल गांधी बोले— ‘ये राजनीतिक बदले की कार्रवाई’

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुए पप्पू यादव; राहुल गांधी बोले— ‘ये राजनीतिक बदले की कार्रवाई’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया। इससे पहले शुक्रवार रात उन्हें इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पप्पू यादव को स्ट्रेचर पर पीएमसीएच लाया गया।

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने ANI को बताया कि पप्पू यादव की मेडिकल जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच कक्ष में प्रवेश करने से अन्य मरीजों को परेशानी हो सकती है। साथ ही बताया कि सांसद का अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा है।

दरअसल, पप्पू यादव को 1995 के एक कथित जमीन विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वह इस केस में अदालत में पेश नहीं हुए थे। यह मामला गर्दनीबाग थाने से जुड़ा है, जिसमें IPC की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120B समेत कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

पप्पू यादव

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग उठाने के कारण गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” है, जिसका मकसद इस मामले में आवाज उठाने वालों को डराना है।

उन्होंने लिखा, “इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर मजबूती से खड़े थे हमारे साथी सांसद पप्पू यादव जी। आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है, जिसका उद्देश्य जवाबदेही की मांग करने वाली हर आवाज को डराना और चुप कराना है।